गुरुवार, 11 जुलाई 2013

चाकलेट आइसक्रीम ( Chocolate Ice-cream )











ठंडी - ठंडी  चाकलेट आइसक्रीम बच्चों व बड़ों सभी को बहुत पसंद आती है आप अपने हाथों से आइसक्रीम बनाकर अपने परिवार के सदस्यों का दिल जीत सकते है





सामग्री :







 फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
ड्रिंकिंग कोको पाउडर - 1 टेबलस्पून
डार्क कोको पाउडर - 1 टेबलस्पून
चीनी - 8 टेबलस्पून
वेनिला एसेंस - 1 छोटी चम्मच
कॉर्न फ्लोर - 1 1/2  टेबलस्पून
क्रीम - 1/2 कप
ठंडा दूध - 1/2 कप
स्वीट चाकलेट ( कसी हुई )- 2 टेबलस्पून







विधि :



1)- एक भारी तले के बर्तन में दूध को उबालने के लिए रख दें दूध में उबाल आने के बाद उसमें चीनी डालकर धीमी आँच पर बीस से पच्चीस मिनट तक पकने दे बीच- बीच में चलाते रहे

















2)- 1/4 कप दूध में कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह मिलाकर घोल बना लें और बाकी बचे 1/4 कप दूध में ड्रिंकिंग कोको पाउडर और डार्क कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर घोल तैयार कर लें
3)- उबलते दूध में कॉर्नफ्लोर घोल डालकर तीन से चार मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाए अब चाकलेट घोल डालकर दो मिनट तक और पकाए आँच बंद कर दें आइसक्रीम के लिए दूध तैयार है


















4)- दूध को बिलकुल ठंडा होने दें दूध के ठंडे होने पर उसमें क्रीम और वेनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाए दूध मिश्रण को किसी एयर टाईट कंटेनर में डालें और कंटेनर का ढक्कन लगाकर तीन घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें

























5)- तीन घंटे के बाद कंटेनर को फ्रीजर से निकाल कर चम्मच या हैण्ड वीटर से आइसक्रीम को अच्छी तरह फेंट लें और कसी हुई चाकलेट डालकर अच्छी तरह मिला लें और कंटेनर को फिर से फ्रीजर में सात से आठ घंटे के लिए या आइसक्रीम के जमने तक रख दे











6)- जब भी आइसक्रीम खाने का मन हो तो आइसक्रीम कंटेनर को पाँच मिनट पहले निकाल कर बाहर रख दे और आइसक्रीम स्कूप की सहायता से आइसक्रीम सर्व करे और ठंडी- ठंडी आइसक्रीम का मजा लें






















शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

नारियल मेवा लड्डू ( Nariyal Meva Laddoo )










नारियल मेवा लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते है यह बनाने में बहुत ही आसान है आप इसे फ्रिज में चार से पाँच दिनों तक रख कर खा सकते है







सामग्री :

ताजा नारियल - 1 
काजू - 10 
बादाम - 10
खरबूजे के बीज ( मिगी )- 1/4 कप 
हरी इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच 
दूध ( फुल क्रीम ) - 1 लीटर 
चीनी पिसी ( बूरा )- 1/4 कप 







विधि :


1)- पैन गरम करे उसमें काजू, बादाम और खरबूजे के बीज डालकर एक मिनट तक भूने आँच बंद कर कर दें ठंडा होने पर मिक्सर में पीस कर पाउडर बना लें 


















2)- नारियल को छील कर टुकड़े कर मिक्सर में बारीक पीस लें 















3)- भारी तले के बर्तन में दूध उबालें उबाल आने के बाद उसमें पिसा नारियल डालकर धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए पन्द्रह मिनट तक उबाले 








4)- दूध में मेवा पाउडर और इलायची पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए दूध के बिल्कुल गाढ़े या दूध का मावा बन जाए तब तक पकाए 




















5)- आँच बंद कर दे और किसी बर्तन में निकाल कर ठंडा होने दे 
6)- ठंडा होने पर उसमें बूरा डालकर अच्छी तरह मिलाए और छोटे लड्डू बना ले फ्रिज में रख कर चार से पाँच दिनों तक खा सकते है 
































सोमवार, 1 जुलाई 2013

पनीर मुगलई करी (Paneer Muglai Curry )








पनीर मुगलई करी आप किसी भी त्यौहार तथा घर में किसी भी पार्टी में बनाकर अपने खाने की शान बढ़ा सकते है यह आपके परिवार के सदस्यों और मेहमानों को बहुत पसंद आएगी वह आपकी तारीफ करे बिना नहीं रह सकेगें








सामग्री :

पनीर ( टुकड़ो में कटा )- 250 ग्राम 
प्याज ( स्लाइस में कटा )- 2 मध्यम 
छोटे प्याज ( छीले हुए )- 8 
टमाटर प्यूरी - 1/2 कप 
खसखस - 1 छोटी चम्मच 
काजू - 2 टेबलस्पून 
लहुसन कलियाँ - 6 
अदरक - 1 इंच के 2 टुकड़े 
हरी मिर्च - 2 
तेज पत्ता - 2 
काली मिर्च - 8 से 10 
लौंग - 2 
हरी इलायची - 4 
दाल चीनी - 1 टुकड़ा 
कसूरी मेथी - 1 टेबलस्पून
दही - 1/4 कप
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 टेबलस्पून
नमक स्वादानुसार
तेल - 4 टेबलस्पून
क्रीम - 1/4 कप





विधि :



1)- नान स्टिक पैन में तेल गरम करें उसमें पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह हल्के भूरे रंग होने तक भूने आँच बंद कर दे पनीर के टुकड़े निकालकर किचन पेपर पर रख लें 




















2)- बचे तेल में छोटे प्याज डालकर एक मिनट तक भूने आँच बंद कर दे इन्हें भी किचन पेपर में निकाल लें 






















3)- पैन में एक टेबलस्पून तेल गरम करें उसमें खसखस, एक टेबलस्पून काजू, काली मिर्च, हरी इलायची, लौंग और दालचीनी डालकर 30 सेकेण्ड तक भूने 








4)- अब उसमें प्याज,अदरक, लहसुन और कसूरी मेथी डालकर एक मिनट तक भूने आँच बंद कर दे मसाला ठंडा करे और मिक्सर में दही के साथ बारीक़ पीस लें 
































5)- पैन में बाकी बचा तेल गरम करें उसमें तेजपत्ता और बचे काजू डालकर 30 सेकेण्ड तक भूने पिसा मसाला डालकर 3 मिनट तक भूने 

















6)- लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 1 मिनट तक भूने टमाटर प्यूरी डालकर 2 से 3 मिनट तक भूने 















7)- क्रीम डाले आधा मिनट तक पकाए पनीर और प्याज डालकर मसाले में अच्छी तरह मिलाए और धीमी आँच पर 2 मिनट तक पकाए आँच बंद कर दें 
















8)- गरमागरम पनीर मुगलई करी नान या लच्छा परांठा के साथ परोसे 










शुक्रवार, 1 मार्च 2013

गोभी कोरमा ( Gobhi Korma )








गोभी कोरमा बहुत ही आसान और जल्दी बनने वाली सब्जी है पर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट आप इसे अपने  घर की किसी भी छोटी पार्टी में बना सकते है आपके मेहमानों और आपके घर के सदस्यों को बहुत पसंद आएगी चलिए जल्दी से गोभी कोरमा बनाए





सामग्री :




फूल गोभी ( कसी हुई )- १ मध्यम
हरी मटर - १/२ कप
पनीर ( छोटे टुकड़ो में कटा )- १ /४ कप
काजू ( भूने हुए )- ८ से १०
दही - २ टेबलस्पून
अदरक ( बारीक़ कटा )- १ टेबलस्पून
लहसुन ( बारीक़ कटा )- २ टेबलस्पून
हरी मिर्च ( बारीक़ कटी )- ३
धनिया पाउडर - १ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - १ छोटी चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल - २ टेबलस्पून
हरा धनिया ( बारीक़ कटा )-२ टेबलस्पून






विधि :


१)- एक पैन में तेल गरम करें उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर १ मिनट तक भूने
२)- धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और १ टेबलस्पून पानी डालकर मसाले को ३० सेकेण्ड तक भूने



















३)- मटर और गोभी डाले मसाले में अच्छी तरह मिलाए पैन को ढककर धीमी आँच पर ६ से ८ मिनट तक पकाए
























४)- दही, पनीर और काजू डालकर २ से ३ मिनट तक और पकाए
५)- ऊपर से हरा धनिया डाले गोभी कोरमा तैयार है

































६)- गरमागरम गोभी कोरमा नान या चपाती के साथ परोसे