मंगलवार, 21 अगस्त 2012

शाही आलू करी ( shahi potato curry )







शाही आलू करी आप किसी भी त्यौहार या घर में किसी भी पार्टी पर बनाकर खाने का स्वाद बढ़ा सकते है
शाही आलू करी बहुत ही स्वादिष्ट करी है



सामग्री :


छोटे गोल आलू ( उबले और छीले हुए )- 25 से 30
टमाटर ( टुकड़ो में कटे हुए )- 3 बड़े
काजू - 3 टेबलस्पून
गाढ़ा दही - 1/2 कप
चीनी - 1 छोटी चम्मच
क्रीम या ताजा मलाई - 1/4 कप
हरी इलायची - 4
दालचीनी - 1 टुकड़ा
लौंग - 8
काली मिर्च - 15
खसखस - 2 छोटी चम्मच
अदरक - 2 टुकड़े ( 1 इंच के )
लहुसन कली - 8
लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबलस्पून
तेल - 4 टेबलस्पून
हरा धनिया ( कटा हुआ )- 1 टेबलस्पून


विधि :

1)- नाँन स्टिक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गरम करे उसमें उबले आलू डालकर अच्छी तरह हल्के भूरे रंग होने तक भूने गैस बन्द कर दे अलग रख दे














2)- पैन में 1 टेबलस्पून तेल गरम करें उसमे लौंग, दालचीनी, इलायची, अदरक, लहुसन, खसखस,काली मिर्च  और 2 टेबलस्पून काजू डालकर 2 मिनट भूने अब उसमे कटे टमाटर डालकर 2 मिनट तक और भूने गैस बन्द कर दे मसाला ठन्डा करें और मिक्सर में बारीक़ पीस लें
























3)- एक कड़ाही में बचा हुआ तेल गरम उसमे बचे काजू डालकर 1 मिनट भूने पिसा मसाला डालकर 3 मिनट तक भूने












4)- पिसी लाल मिर्च, दही  और नमक डाले 1 मिनट भूने आलू डाले मसाले में अच्छी तरह मिलाए 1 मिनट तक भूने आधा कप पानी डाले ढक्कन लगाकर 5 से 6 मिनट तक धीमी आँच पर उबलने दें
























5)- क्रीम और चीनी डालकर 1 मिनट तक और उबलने दें ग्रेवी गाढ़ी रखे














6)- ऊपर से हरा धनिया सजाकर गरमागरम शाही आलू करी नान या परांठे के साथ परोसे












सोमवार, 20 अगस्त 2012

लवंग लतिका ( lavang latika )







लवंग लतिका होली,दीवाली,दशहरा तथा रक्षाबन्धन पर बनाकर आप अपने मेहमानों और परिवार के सदस्यों को खिला सकते है यह एक स्वादिष्ट पकवान है इसे लवंग लतिका इसलिए कहा जाता है क्योकि इसको लौंग से बंद करते है जिससे इसमें भरा मावा मसाला बाहर न आ सके 

सामग्री ;

भरने के लिए मसाला :

मावा - 1कप
काजू ( बारीक़ कटे )- 2 टेबलस्पून
बादाम ( बारीक़ कटे )- 2टेबलस्पून
पिसी चीनी ( बूरा )- 1/4 कप
हरी इलायची पाउडर - 1/2 छोटी
किसमिस ( डंठल तोड़े हुए )- 25-30

आटा तैयार करने के लिए :

मैदा - 2 कप
पिघला घी - 1/2 कप
लौंग - 12
तेल ( तलने के लिए )

चाशनी तैयार करने के लिए :

चीनी - 1 कप
पानी - 1/2 कप



विधि :

भरने के लिए मसाला तैयार करें :


1)- एक कड़ाही में मावा को गुलाबी रंग होने तक अच्छी तरह भूने मावा को किसी बर्तन में निकाल ले और
ठंडा होने दे





2)- मावा ठंडा होने पर उसमे पिसी चीनी, काजू, बादाम, इलायची पाउडर तथा किशमिस डालकर अच्छी तरह मिला लें भरने के लिए मसाला तैयार है अलग रख दें















आटा तैयार करें :


1)- मैदा को एक बर्तन में छान लें उसमे पिघला घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मल लें अब पानी की सहायता  से थोड़ा सख्त आटा गूँथ लें आटे को 20 मिनट के लिए ढककर रख दे
























2)- आटे की नीबू के आकार की लोइयाँ बना ले और पूरी की तरह बेल ले पूरी ज्यादा पतली नही बेले








3)- पूरी पर एक चम्मच मावा मसाला रखे और एक किनारा उसके ऊपर मोड़ दे इसी तरह दूसरा किनारा भी मोड़ दे अब तीसरा तथा चौथा किनारा मोड़े और एक लिफाफे की तरह बना लीजिए अब इसके ऊपर लौंग लगाकर इसे बन्द कर दे जिससे मावा बाहर नही निकलेगा इसी तरह सारी लवंग लतिका बना लें



                                                     
                                                   

































4)- एक कड़ाही में तेल गरम करें उसमें 5 से 6 लवंग लतिका डालकर धीमी आँच पर भूरी तथा कुरकुरी होने तक तल ले तली हुई लवंग लतिका प्लेट में निकाल ले इसी तरह सारी लवंग लतिका तल ले




















चाशनी तैयार करें :


1)- एक बर्तन में चीनी तथा पानी डालकर धीमी आँच पर चाशनी में उबाल आने तक 5 से 6 मिनट तक एक तार की चाशनी तैयार करे
2)- चाशनी को अंगूठे तथा ऊँगली के बीच में चिपका कर देखिए इसमें एक तार आना चाहिए चाशनी तैयार है गैस बंद कर दे














3)- चाशनी में 5 से 6 लवंग लतिका अच्छी तरह से डुबोए और प्लेट में निकाल ले सारी लवंग लतिका इसी तरह तैयार कर ले







4)- गरमागरम लवंग लतिका खाए आप इसे ठंडी करके 4 से 5 दिनों तक भी खा सकते है








( लवंग लतिका बिना चाशनी चढ़ाए भी खा सकते है )


शुक्रवार, 17 अगस्त 2012

भरवाँ टिन्डे टमाटर ग्रेवी के साथ ( stuffed tinda with tomato gravy )





 भरवाँ सब्जियाँ तो स्वाद में लाजबाब होती है भरवाँ टिंडे बहुत ही स्वादिष्ट होते है टमाटर ग्रेवी के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है 

सामग्री :

टिंडो में भरने के लिए :



टिन्डे - 7 से 8
अदरक पिसा - 1 छोटी चम्मच 
लहसुन पिसा - 1 छोटी चम्मच 
प्याज कसी हुई - 1 बड़ी 
पनीर कसा हुआ - 1/2 कप 
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
अमचूर पाउडर - 11/2 छोटी चम्मच 
नमक स्वादानुसार 
तेल - 2 टेबलस्पून 

टमाटर ग्रेवी के लिए :


टमाटर प्यूरी - 2 कप 
अदरक पिसा - 1 छोटी चम्मच 
लहसुन पिसा - 1 छोटी चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
मलाई या क्रीम - 1/4 कप 
चीनी - 1 छोटी चम्मच
नमक स्वादानुसार 
तेल - 2 टेबलस्पून 


विधि :

टिंडे तैयार के लिए :


1)- टिंडो को धोकर छील लीजिए चाकू या पीलर की सहायता से टिंडो का गूदा निकालकर  टिंडो को खोखला कर लीजिए 
2)- कड़ाही में1टेबलस्पून  तेल गरम कीजिए और उसमें प्याज डालकर 2 मिनट तक भूनें अब उसमें पिसा अदरक, लहसुन डालकर और 2 से 3 मिनट तक भूनें 
3)- भूनें प्याज में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर,नमक तथा 2 टेबलस्पून पानी डालकर 2 मिनट तक अच्छी तरह भूनें













4)-अब पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 1 मिनट तक भूने गैस बन्द कर दें  टिंडो में भरने का मसाला तैयार है जितने टिंडे है मसाला उतने भागों में बाँट लें और टिंडो में मसाला अच्छी तरह भर दें



















5)- कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल गरम करें उसमे एक एक करके सब टिंडे रख दे ऊपर से ढक्कन लगा दें और धीमी आँच पर 5 से 7 मिनट तक पकने दें अब ढक्कन खोले और टिंडे पलट दें फिर से ढक्कन लगाकर टिंडो के पकने तक 8 से 10 मिनट तक पकाए और गैस बन्द कर दे















टमाटर ग्रेवी के लिए :


1)- कड़ाही में तेल गरम करें उसमे पिसा अदरक और लहसुन डालकर 1 मिनट तक भूने अब उसमे टमाटर प्यूरी डालें और 3 मिनट तक पकने दें
2)- अब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालें और टमाटर ग्रेवी के तेल छोड़ने तक पकने दें













3)-क्रीम और चीनी डाले 1 मिनट उबाले 1/2 कप पानी डाले टमाटर ग्रेवी को 5 मिनट तक उबलने दें इसमें एक एक करके पके टिंडे डाले ग्रेवी को 2 मिनट तक और पकने दें















4)- गरमागरम भरवाँ ग्रेवी वाले टिंडे रोटी या नान के साथ परोसिए








(आप भरवाँ टिंडे टमाटर ग्रेवी के बिना भी खा सकते है )